गांव भोजगढ़ी में राशन डीलर के खिलाफ ग्रामीणों की शिकायत को अधिकारियों ने गंभीरता से लिया और राशन दुकान के लिए चुनाव प्रक्रिया को अपनाया। जहां ग्रामीणों ने नया राशन डीलर बनाने के लिए वोट डाले।
बता दें कि पूर्व में राशन की दुकान अमीना बानो के नाम थी। जिसे उसका पति राजुद्दीन संभालता था। जिसे लेकर ग्रामीणों को पूर्व डीलर से शिकायता थी कि वह लोगों को समय से राशन नहीं देता और इसके अलावा राशन में घटतौली और कालाबाजारी भी करता है। ग्रामीणों की इस शिकायत को उच्चाधिकारियों ने गंभीरता से लिया और गांव जाकर चुनाव प्रक्रिया गांव के प्राथमिक विद्यालय में कराई। जिसमें गांव की तीन अलग अलग समूह की महिलाओं ने आवेदन किया। आवेदन पर विचार कर उच्च अधिकारियों ने कहा कि राशन डीलर के चुने जाने की घोषणा बीस फरवरी को की जाएगी। कि राशन की दुाकन किस समूह की महिला के नाम होगी। फिलहाल अभी ग्रामीणों का राशन गांव जगीपुर से संवद्ध किया गया है।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS