बाल्टी में डूबकर डेढ वर्षीय मासूम की मौत से परिजनों में मचा कोहराम

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

गांव हर्रदपुर में एक डेढ वर्षीय मासूम की खेलते वक्त पानी की बाल्टी में डूबने से मौत हो गई। जिससे उसके परिजनों में कोहमराम मच गया। देर शाम परिजनों ने मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार गांव हर्दपुर निवासी कुंजबिहारी की मासूम बेटी निधि करीब डेढ़ वर्ष घर में खेल रही थी। बताते हैं कि खेलते- खेलते पानी की बाल्टी के निकट पहुंच गई और उसमें गिर गई। कुछ ही देर में जब परिजनों को निधि के पानी में गिरने की जानकारी हुई तो उसे बाल्टी के पानी से बाहर निकाला और आनन फानन में बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उससे मृतक घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। देर शाम परिजनों ने मृतका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई