किसान का बेटा एमबीबीएस पास कर बना डाॅक्टर

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती है यदि सभी मेहनत करने लग जाएं तो किसी न किसी क्षेत्र में अपना नाम रोशन करने के साथ-साथ माता पिता और गुरूजनों को भी गौरवान्वित कर सकते है। चिकित्सा के क्षेत्र में जो पुष्पेन्द्र कर दिखाया है वह भी एक कडी मेहनत का परिणाम है।
यह बातें गांव नगला फतेला में किसान देवेन्द्रपाल सिंह के बेटे पुष्पेन्द्र नेे यूक्रेन से एमबीबीएस की परीक्षा पाकर चिकित्सा के क्षेत्र में कदम रखने पर कुशवाहा समाज एवं ग्रामीणों द्वारा डा. पुष्पेन्द्र के स्वागत समरोह के दौरान मुख्यातिथि के रूप में मौजूद प्रेम रघु हाॅस्पीटल संस्थापक डा. पीपी सिंह कुशवाहा, ने कहीं वहीं किसान का बेटा एमबीबीएस की पढ़ाई पास कर डाक्टर बना तो घर में खुशी की लहर दौड़ गई। किसान देवेन्द्र पाल सिंह कुशवाहा (देवदत्त) का बेटा पुष्पेन्द्र कुशवाह ने यह पढ़ाई यूके्रन से पूरी की है। पिता देवेन्द्र सिंह कुशवाहा कहते हैं कि खेती के अलावा आमदनी का कोई दूसरा जरिया नहीं था। बेटे की इच्छा थी एमबीबीएस करने की थी लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने से चिंता सता रही थी। मगर उन्होेंने हिम्मत से लेकर बच्चे के सपने को साकार किया। बेटे नेएमबीबीएस स्क्रीनिंग पास करने के बाद भारत में एफएमजीई की परीक्षा भी पास करली है। बच्चे ने लगन और तपस्या के बल पर इच्छा तो मेरा सपना साकार कर दिया है। डाक्टर पुष्पेन्द्र ने बताया कि सर्व प्रथम हाईस्कूल की परीक्षा उसने महर्षि कालेज अलीगढ से की और वहीं से मेहनत की और पिता ने रात दिन खेतों में मेहनत कर मुकाम पर पहुंचाया है उसमें श्रीमती निर्मला देवी का का भी काफी योगदान रहा है। डा. पुष्पेन्द्र ने बताया कि एमबीबीएस परीक्षा पास कर वह चिकित्सा द्वारा समाज सेवा करना चाहता है। एमबीबीएस बनने के बाद ग्रामीणों ने डा. पुष्पेन्द्र का जोशीला स्वागत किया। स्वागत समरोह में पूर्व प्रधानाचार्य भीष्मपाल सिंह कुशवाह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेन्द्र कुशवाहा, प्रेम ंिसह कुशवाहा, पूर्व चेयरमैन रजनेश कुशवाहा, सचेन्द्र कुशवाहा आदि मंचासीन थे। ग्रामीणों एवं डा. पुष्पेन्द्र के शुभेक्षुओं ने प्रतीक चिन्ह, अंगवस्त्र, एवं पुष्पहार अपनाकर जोशीला स्वागत किया। वहीं कार्रक्रम में संतोष कुशवाहा पूर्व प्रधान बिजहारी, मेघ सिंह कुशवाहा, अमर सिंह, डा. चंद्रशेखर, डा. बनवारी लाल, डा. गजेन्द्र सिंह, डा. अमित, डा. भूप सिंह वर्मा, रामस्वरूप ज्वैलर्स, कंचन सिंह, कन्हैया लाल, विकास कुमार, एस कुमार, चंदन सिंह, शशि कुमार महेन्द्र गिरी, इंद्रपाल कुशवाहा, ज्ञानेन्द्र कुशवाहा, नाहर सिंह, आनंद बल्लभ, दलवीर सिंह, दिनेश कुमार, उदयवीर सिंह, सतीश कुमार, योगेश कुमार, टेकचंद्र, साहब सिंह, संजय कुमार कुशवाहा सहित तमाम कुशवाहा समाज के लोग मौजूद थे। कार्रक्रम की अध्यक्षता पुरदिल नगर चेयरमैन हर्षकांत कुशवाहा ने की तथा संचालन हाथरस कातिब उमेश कुशवाह ने किया।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई