रोती बहन चुप नहीं हुई ती गुरखी में आकर तकिए से उसका मुंह दबा दिया, दम घुटने से मौत

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

नाबालिग भाई ने 1 वर्षीय बहन की हत्या की:

रिपोर्टर रजनीश पाण्डेय सूरत गुजरात प्लानेट न्यूज

रोती बहन चुप नहीं हुई ती गुरखी में आकर तकिए से उसका मुंह दबा दिया, दम घुटने से मौत

किशोर एक साल पहले मुंबई से मौसी के घर आया था।

सूरत के नानपुरा इलाके में एक हैरान करने वाली घटना ही गई। यहां 13 साल के किशोर ने बहुत देर से रो रही अपनी एक साल की बहन की चुप कराने के लिए तकिए से उसका मुंह दबा दिया। दम घुटने से मासूम की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी किशौर की भारतीय दंड संहिता की धारा 105 के तहत हिरासत में ले लिया है। उस पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। घटना

21 जनवरी 2025 की है।

नानपुरा इलाके में अपनी मौसी के घर 13 वर्षीय किशोर रहता है। मौसी-मौसा अस्पताल में साफ-सफाई का काम करते हैं। एक साल की बच्ची किशोर की मौसी की लड़की थी। बच्ची के पिता काम पर गए थे। वहीं, बच्ची की मां बच्ची को किशोर के सुपुर्द छोड़कर किसी काम से घर से बाहर थी। मां जब घर लौटी तो बच्ची बेहोश थी। उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बच्ची की गला दबाकर हत्या होने की बात सामने आई। जिसके बाद पुलिस ने किशोर से पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान किशोर ने अपना जुर्म कबूलते हुए बताया कि बच्ची का रोना बंद नहीं हो रहा था। जिससे उसे गुस्सा आ गया। इसके चलते उसने तकिए से बच्ची का मुंह दबा दिया था।

अठवा पुलिस ने किशोर को हिरास्त में लेकर जुवेनाइल होम भेजा।

पुलिस ने किशोर को हिरासत में लिया

पुलिस ने बताया कि किशोर को इस बात का अंदाजा नहीं था कि तकिए से मुंह दबाने और गला दबाने से बच्ची की जान चली जाएगी। पुलिस ने किशोर को हिरासत में लेकर उसकी काउंसलिंग के लिए जुवेनाइल ऑफिसर, महिला एनजीओ और महिला पुलिस को नियुक्त किया है। साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि किशोर किसी ऑनलाइन गेम, वीडियो गेम या सोशल मीडिया से प्रभावित था या नहीं।

किशोर लगभग एक साल पहले मुंबई से सूरत आया था और अपनी मौसी के घर रह रहा था। घटना के बाद परिवार ने पुलिस से केस दर्ज न करने की गुहार लगाई, लेकिन पुलिस ने गंभीर अपराध को देखते हुए कानूनी कार्रवाई जारी रखी। किशोर की इस हरकत ने पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने बच्चे को जुवेनाइल होम भेज दिया है।

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई