अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदलयात्री घायल

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:


गांव कौमरी के निकट एक अज्ञात वाहन ने एक पैदल यात्री को टक्कर मार दी। जिससे पैदलयात्री घायल हो गई। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार गांव अमोखरी निवासी धर्मवीर का पुत्र सोनू किसी काम से कौमरी की ओर गया था। जो काम सकाप्त करने के बाद अपने गांव पैदल ही वापस जा रहा था। बताते हैं कि जैसे ही वह गांव से बाहर निकला तो सडक पर अज्ञात वाहन ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर राहीगरों और ग्रामीणों की भीड जुट गई। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गये। तब लोगों ने ऐंबुलें 108 के जरिए घायल को परिजनों के साथ उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। जहां हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल हाथरस रेफर कर दिया।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई