एआरटीओ और पीटीओ ने की डग्गेमार वाहनों पर कार्रवाई, संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाकर काटे हजारों के चालान

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर परिवहन और एआरटीओ विभाग की तरफ से संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान गाड़ियों को रोककर उनकी चेकिंग की गई। इस अभियान में कुल 20 हजार रुपये के चालान काटे गए। चेकिंग अभियान के वक्त एआरएम और पीटीओ अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।
रविवार को एआरएम इरफान अहमद ने बताया कि लखनऊ मुख्यालय के अधिकारियों के आदेशानुसार डग्गेमार वाहनों पर कार्रवाई की है। जिन निजी बसों और गाड़ियों को सवारियों को लाने ले जाने की अधिकार नहीं है मगर सवारियां ले जा रहे हैं। ऐसे वाहनो को सीज करने तथा उनके खिलफ कार्रवाई करते हुए पकड़ने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि सासनी में सिर्फ ऑटो ही ऐसे मिले हैं जो क्षमता से अधिक सवारियों को ले जा रहे हैं या सवारी ले जाने वाले आॅटो नहीं है। दोपहर दो बजे तक चली कार्रवाई में कोई बडा वाहन नहीं मिला है। जिससे बडे वाहनों पर कोई कार्रवाई की जा सकी है। यह अभियान एआरएम इरफान अहमद और पीटीओ ने अपनी टीम के साथ मौजूद थे।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई