झारखंड के डीजीपी ने घूसखोरी रोकने के लिए की बड़ी पहल, कोई घूस मांगे तो जारी किया हेल्पलाइन नंबर

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

रांची: झारखंड मे अब भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की तैयारी तेज हो गई है. डीजीपी अनुराग गुप्ता ने आम जनता से अपील की है कि वे रिश्वत लेने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों की शिकायत करें.उन्होंने भरोसा दिलाया है कि शिकायतकर्ता की पहचान गुप्त रखी जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी. झारखण्ड के सरकारी दफ्तर में जहां रिश्वतखोरी की संभावना ज्यादा होती है, वहां एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा हेल्पलाइन बोर्ड लगाए जाएंगे.अगले एक हफ्ते में यह बोर्ड सभी प्रमुख दफ्तरों में लग जाएंगे.उन्होंने सभी से अपील की है की भ्रष्ट अधिकारियों को बेनकाब करने में सहयोग करें.

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई