विनेश फोगाट ने कुश्ती से लिया संन्यास, ट्वीट कर लिखा माँ कुश्ती मेरे से…

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत की महिला रेसलर एथलीट विनेश फोगाट को गोल्ड मेडल मैच से ठीक पहले 7 अगस्त को डिस्क्वालीफाई कर दिया गया था। विनेश का उनके मेडल मैच से ठीक पहले 100 ग्राम वजन तय सीमा से अधिक होने के मैच अधिकारियों ने उन्हें अयोग्य करार दे दिया था। विनेश ने पेरिस ओलंपिक में महिला 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल रेसलिंग के इवेंट में हिस्सा लिया था। विनेश इस फैसले के बाद जहां अस्पताल में भी भर्ती हो गईं थी। वहीं अब उन्होंने अचानक बड़ा फैसला लेते हुए कुश्ती से संन्यास का ऐलान करने के साथ सभी फैंस को चौंका दिया है।विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए अपने संन्यास का ऐलान करने के साथ लिखा कि माँ कुश्ती मेरे से जीत गई मैं हार गई माफ करना आपका सपना मेरी हिम्मत सब टूट चुके इससे ज्यादा ताकत नहीं रही अब। अलविदा कुश्ती 2001-2024। मैं आपकी सबकी हमेशा ऋणी रहूँगी माफी।विनेश ने अपने वजन को तय सीमा तक करने के लिए काफी प्रयास भी किए थे।
Anand Mohan Jha
Planet News

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई