
मेजबान श्रीलंका ने भारत को वनडे सीरीज में हराते हुए नया इतिहास रच दिया है। श्रीलंका ने भारत को 3 मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही श्रीलंका ने 27 साल का सूखा खत्म कर दिया है। 1997 के बाद श्रीलंका ने भारत को पहली बार वनडे सीरीज में हराया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंक ने कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 248 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में भारत की पूरी टीम 26.1 ओवरों में 138 रनों पर ढेर हो गई। भारत की ओर से रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 35 रनों की पारी खेली। वहीं, श्रीलंका के लिए दुनित वेल्लालगे ने 5 विकेट अपने नाम किए। इस तरह वेल्लालगे ने भारत के खिलाफ नया कीर्तिमान रच दिया। वेल्लालगे भारत के खिलाफ वनडे में एक से ज्यादा बार 5 विकेट लेने का बड़ा कारनामा कर दिया है। इससे पहले इस गेंदबाज ने 2023 में 5 विकेट भारत के खिलाफ चटकाए थे।
Anand Mohan Jha
Planet News
Author: planetnewsindia
8006478914