परिवार के साथ मक्सी से बुलंदशहर जा रहे कॉलर की कार देर रात 02 बजे हाइवे पर हुई पंचर, डायल-112/100 स्टाफ ने सहायता कर गंतव्य के लिए रवाना किया

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

शिवपुरी।जिला शिवपुरी के थाना सुभाषपुरा के अंतर्गत गुरावल के पास परिवार के साथ मक्सी से बुलंदशहर जा रहे कॉलर की ईको कार हाइवे रोड पर पंचर हो गयी है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। उक्त सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 17-07-2024 को रात्रि 02 बजे मे प्राप्त हुई । सूचना प्राप्ति पर तत्काल सुभाषपुरा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया । डायल-112/100 स्टाफ प्रधान आरक्षक अठवाल सिंह एवं पायलट रामगोपाल झा ने मौके पर पहुँचकर बताया कि मक्सी से बुलंदशहर जा रहे परिवार की ईको कार हाइवे रोड पर पंचर हो गयी थी, आसपास कोई सहायता नहीं मिलने पर कॉलर अंकित मालवीय ने डायल-112/100 सेवा को कॉल कर मदद मांगी । डायल-112/100 स्टाफ ने मौके पर पहुँचकर टूलकिट उपलब्ध करवायी और मदद कर स्टेपनी चेंज करवायी । कॉलर अंकित मालवीय एवं उनके परिवार द्वारा देर रात सहायता करने के लिए डायल-112/100 सेवा की प्रशंसा एवं पुलिस स्टाफ का धन्यवाद किया गया ।


वहीं दूसरी और जिला उज्जैन के थाना नानाखेड़ा के अंतर्गत अलकनन्दा नगर में एक 04 वर्षीय बच्ची मिली है, जो घर का रास्ता भटक गयी है। पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 16-07-2024 को रात्रि 09 बजे प्राप्त हुई । सूचना प्राप्ति पर तत्काल उज्जैन जिले के नानाखेड़ा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया । डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक राकेश बाघेला एवं पायलट विवेक मालवीय ने मौके पर पहुँचकर बच्ची को संरक्षण मे लिया। डायल-112/100 स्टाफ ने बच्ची हिमांशी को एफ़. आर. व्ही वाहन से साथ लेकर आसपास परिजन की तलाश एवं पूछताछ करने पर बच्ची के पिता राकेश कुमार और माँ उसे ढूँढते हुए मिले। बच्ची हिमांशी द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत उनके परिजन के सुपुर्द किया गया।

 

 

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई