73 वर्षीय महिला की चौथी मंजिल से गिरने से मौत

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

भोपाल।राजधानी भोपाल में कमला नगर थाना क्षेत्र में रविवार करीब साढ़े नौ 73 वर्षीय महिला की चौथी मंजिल से गिरने से मौत हो गई।
कमला नगर थाना प्रभारी निरुपा पांडे ने बताया कि 73 वर्षीय महिला भूपेंद्र कौर खजूरी में रहती है।उनका बेटा कनाडा में रहता है।कल सुबह वह अपनी बेटी के घर नेहरू नगर किसी डॉक्टर को दिखाने आई हुई थी।जानकारी के मुताबिक महिला की बेटी नेहरू नगर स्तिथ किसी अपार्टमेंट के चौथे फ्लोर पर फ्लैट में रहती है।
इसी बीच रविवार सुबह महिला भूपेंद्र कौर किसी काम से चौथी मंजिल की बालकनी में आई और अपना नियंत्रण खो दिया जिससे वे नीचे गिर गई।
आनन फानन में उसे पास के ही निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी मिलते ही पुलिस भी निजी अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया।
पुलिस ने बताया कि पहले तो महिला के परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए राज़ी नहीं थे ।लेकिन काफी समझाने के बाद वे राजी हुए।परिजनों को इसमें कोई साजिश लग रही थी।
हालाकि इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि जांच जारी है ।फिलहाल मार्ग कायम कर किसी तरह शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई