यात्रियों की शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए भोपाल मंडल कार्यालय में ‘वार रूम’ की स्थापना

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भोपाल।भोपाल मंडल में यात्रियों की शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में एक अत्याधुनिक ‘वार रूम’ की स्थापना की गई है। इस वार रूम का उद्देश्य यात्रियों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और उन्हें बेहतर सेवाएं प्रदान करना है।

इस कंट्रोल रूम में कम्प्यूटर, इंटरकॉम, टेलीफोन, मोबाइल और बड़े स्क्रीन के साथ 24×7 की शिफ्टों में पर्यवेक्षक एवं कर्मचारी तैनात किए गए हैं। जब भी रेल मदद पोर्टल पर कोई शिकायत प्राप्त होती है, तो सम्बंधित कर्मचारी द्वारा अविलम्ब कार्यवाही करते हुए यात्री से संपर्क कर उसकी समस्या को समझ कर सम्बंधित स्टेशन को सूचित कर उसका त्वरित समाधान करवाया जाता है| मंडल द्वारा वार रूम के संचालन से मेडिकल सहायता, कोच में पानी, सफाई, बिजली आदि से संबंधित शिकायतों और सुरक्षा-संरक्षा आदि की समस्याओं का अति शीघ्र निवारण किया जा रहा है।

वार रूम की विशेषताएं:
1. शिकायतों का त्वरित समाधान: शिकायत दर्ज होने पर त्वरित निवारण किया जाता है।
2. यात्री फीडबैक: समाधान के बाद यात्री से फीडबैक लिया जाता है ताकि सेवा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार किया जा सके।
3. उच्च तकनीक: वार रूम में उच्च तकनीक के उपकरण जैसे कि बड़े स्क्रीन, इंटरकॉम, कंप्यूटर आदि का उपयोग किया गया है।
4. निरंतर निगरानी: 24×7 निगरानी और शिफ्टों में कार्यरत कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित की गई है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि इस पहल से यात्री सेवाओं में वृद्धि हुई है और यात्रियों को बेहतर सेवा और सुविधाएं प्राप्त हो रही हैं। भारतीय रेल द्वारा यह एक सराहनीय कदम है, जिससे यात्रियों को बिना किसी परेशानी के त्वरित और प्रभावी सहायता मिल रही है। भारतीय रेल यात्रियों की सुविधा और संतुष्टि के लिए निरंतर प्रयासरत है और इसी दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914,8882338317

सबसे ज्यादा पड़ गई

रोहतक में NIA की रेड: कमल कॉलोनी में किराये पर रह रहे फिजियोथेरेपिस्ट के मकान में जांच, 5 सदस्यीय टीम पहुंचीएनआईए लखनऊ की टीम ने हिसार पुलिस मदद से छह माह पहले लाखनमाजरा में दबिश देकर छतीसगढ़ के गांव मांझीगुड़ा निवासी प्रियांशु कश्यप को गिरफ्तार किया था। प्रियांशु लाखनमाजरा में किराये पर मकान लेकर रहता था।