विपुल लुहाड्या बने भारत विकास परिषद् शाखा के अध्यक्ष

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

भारत विकास परिषद शाखा सासनी के पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक अध्यक्ष नरेश वाष्र्णेय के आवास पर निर्देश चंद्र वाष्र्णेय की अध्यक्षता में आहूत की गई जिसमें सत्र 2024-25 हेतु चुनाव किया गया।
मंगलवार की देर शाम हुई बैठक में वक्ताओं ने अपने-अपने विचार प्रकट किए और उसके बाद सर्व सम्मति से विपुल लुहाड़िया को शाखा का अध्यक्ष चुना गया तथा अंबुज जैन को सचिव पदभार सौंपा गया। वहीं कोषाध्यक्ष हिमांशु वाष्र्णेय को बनाया गया। इस दौरान पर ज्ञानेंद्र कुशवाहा, राजू वाष्र्णेय, वकील वाष्र्णेय, लालता प्रसाद, आशीष गुप्ता, नवीन वाष्र्णेय, कृष्णकांत वाष्र्णेय, शिव कुमार, नरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई