यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव को CBI का नोटिस मिला है , अवैध खनन मामले में ये नोटिस मिला है बतौर गवाह होना होगा पेश

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

अवैध खनन के मामले में अखिलेश यादव को CBI का नोटिस, बतौर गवाह होना होगा पेश
अवैध खनन से जुड़े मामले में अखिलेश यादव को कल यानी की 29 फरवरी को दिल्ली में सीबीआई के सामने पेश होने के लिए बुलाया गया. अखिलेश को बतौर गवाह पेश होने के लिए कहा गया है.
उत्तर प्रदेश में अवैध खनन मामले में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टीगेशन (CBI) ने समाजवादी पार्टी के चीफ और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव को तलब किया है.

अखिलेश यादव को कल यानी की 29 फरवरी को दिल्ली में सीबीआई के सामने पेश होने के लिए बुलाया गया. अखिलेश को बतौर गवाह पेश होने के लिए कहा गया है.
केंद्रीय जांच एजेंसी ने अखिलेश को सीआरपीसी की धारा 160 के तहत नोटिस जारी किया है. उन्हें 21 फरवरी को नोटिस जारी किया गया है. अखिलेश को 29 फरवरी को दिल्ली में सीबीआई के सामने पेश होने के लिए कहा गया है.

2019 में दर्ज की गई थी FIR

नोटिस में कहा गया है कि जवाब देने के लिए अखिलेश यादव को सीबीआई के सामने उपस्थित होना होगा. अखिलेश को जनवरी 2019 में दर्ज की गई सीबीआई की उस एफआईआर के संबंध में तलब किया गया है, जो हमीरपुर में 2012-2016 के बीच कथित अवैध खनन से संबंधित है.

खनिजों का अवैध खनन होने दिया

जनवरी 2019 में तत्कालीन जिला मजिस्ट्रेट, खनन अधिकारी और अन्य सहित कई लोक सेवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी. एफआईआर में आरोप है कि सरकारी कर्मचारियों ने हमीरपुर में खनिजों का अवैध खनन होने दिया.

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई