फसलों की बेहतर पैदावार के लिए समय-समय पर उनकी देखभाल करना जरूरी है। तभी किसान फसल से अच्छी उपज और उच्च गुणवत्ता दोनों प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आवश्यक है कि फसलों की आवश्यकतानुसार सिंचाई, निराई-गुड़ाई तथा रोगों से सुरक्षा की जाये। ऐसे में किसानों को हर महीने किए जाने वाले कृषि कार्यों की जानकारी होना बहुत जरूरी है।
यह बातें गांव जलालपुर में कृभको भारती कोआपरेटिव लिमिटेड के बैनरतले आयोजित खेत दिवस कार्यक्रम के दौरान कृषि विशेषज्ञ नरेन्द्र शर्मा ने किसानों को बताईं। उन्होंने किसानों को जैव ओर उर्वरक के उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का शुभारंभी कार्रक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रगति शील किसान लक्ष्मीराज सिंह ने फीता काटकर किया। कृषि विभाग हाथरस के धर्मेन्द्र सिंह ने राज्य सरकार की योजनाओं के सम्बंध जानकारी दी। अंत में कृभको उप प्रबंधक शिवेन्द्र सिंह हाथरस ने सभी किसान भाइयों को मृदा परीक्षण जैव उर्वरक जिंक सल्फेट सिवारिका नैचुरल पोटाश, कंपोस्ट, के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्रक्रम में मौजूद सभी किसानों को फसल काटने हेतु दरांती भेंट की गई। कार्यक्रम में करीब सौ से अधिक किसानों ने सहभागिता की। इस दौरान तमाम किसान और ग्रामीण मौजूद रहे।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS