भारतीय न्याय चक्र फाउण्डेशन के बैनरतले विद्यार्थियों को कराए अयोध्याधाम के दर्शन

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

भारतीय न्याय चक्र फाउंडेशन के बैनरतले प्रदेश अध्यक्ष सूरज कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में अंबेडकर नगर जिले के विद्यार्थियों को भगवान राम की पावन नगरी अयोध्या में राम भगवान के दर्शन कराते हुए अयोध्या के इतिहास के बारे में जानकार दी।
विद्यार्थियों को अयोध्या के सुहावल ब्लॉक में सुखदेव यादव शांति देवी इंटर कॉलेज में शाखा प्रबंधक प्रधानाचार्य की अनुमति के अनुसार शिक्षक एवं स्टाफ तथा विद्यार्थियों के बीच में अपने कार्य के साथ-साथ भारतीय न्याय चक्र फाउंडेशन के जन जागरूक अभियान को लेकर चर्चा की। इससे बच्चों में भारी खुशी दिखाई दी। वहीं भारतीय न्याय चक्र फाउंडेशन की तरफ से नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। और अपने मिशन के साथ-साथ फाउंडेशन का ध्वज लहराने का संकल्प लिया। जनता राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु कुमार मिश्रा ने बताया कि जन सम्मान में भारतीय न्याय चक्र फाउंडेशन का हर सिपाही मजलूमों की हर समस्या के समाधान के लिए सदैव तत्पर है और सेवा में तत्पर रहेगा। इस दौरान न्याय चक्र फाउण्डेशन पदाधिकारी एवं विद्यार्थी तथा शिक्षक शिक्षिकायें मौजूद रहे।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई