लेखपाल ने बांटे मजलूमों को कंबल

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

सर्दी की आहट होतेे ही प्रशासन ने गरीबो को कंबल बांटना शुरू कर दिया है। तहसील में लेखपाल सत्य प्रकाश शर्मा ने करीब दो दर्जन से अधिक जरूरतमंद मजलूमांे को कंबल वितरित कर सर्दी से बचाव मे उन्हे राहत दी है।
बता दें कि ठंड की सुगबुगाहट होते ही प्रशासन ने हर गरीब को ठंड से बचाने के लिए कमर कस ली है वहीं तहसील क्षेत्र मे कोई भी मजलूम सरकार की इस योजना से बंचित न हो जाए, इसके लिए अधिकारियों ने ग्राम के अनुसार लेखपालों को सूची बनाने के निर्देश दिए हैं। लेखपाल श्री शर्मा ने बताया कि यह कंबल निःशुल्क उन लोगों को दिए जा रहे हैं जो निराश्रित और निर्धन है। ऐसे ही पात्र व्यक्तियों को कंबल वितरित किया जाना है। वहीं तहसील अधिकारियों ने ग्राम प्रधानों से भी ग्राम पंचायतों मंे भी पात्र व्यक्तियों को कंबल बांटने हेतु सूची बनाते हुए सहयोग की अपील की है।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई