गणित दिवस पर मनाया सामूहिक जन्मोत्सव

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

संविलियन विद्यालय समामई में सासनी विज्ञान क्लब ने प्रोजेक्टर द्वारा फिल्म दिखाकर राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया। मुख्य अतिथि विज्ञान शिक्षक विनय कुमार जैन व पंकज कुमार जैन रहे।
शुक्रवार को अयोजित कार्रक्रम में श्रीमती प्रभा शर्मा ने बताया कि आज ही के दिन 1887 में इरोड तमिलनाडु में महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन का जन्म हुआ था जिन्होंने अपने जीवन काल में 3884 प्रमेयों का संकलन किया था जिनका गणित में बहुत ही महत्व है। डॉ पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि रामानुजन ने एक संख्या 1729 बताई जिसे हार्डी रामानुजन नंबर के नाम से जाना जाता है। अंत में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराई गई जिसमें विजयी प्रतिभागियों अभिषेक सिंह, दक्ष प्रताप सिंह, श्वेता, कन्हैया, गुड़िया, खुशबू, कुलदीप को उपहार एवं प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित करते हुए सम्मानित किया। साथ ही दिसंबर माह में जन्मे विद्यार्थियों का सामूहिक जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कन्हैया, युवराज शर्मा, नीलम, पिंकी, जुनैद, अरुण का केक काटकर जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम में कपिल गुप्ता, पिंकी सिंह मौमनाबाद, मनोज कुमार शर्मा बस्तोई, रेखा नगला पतूआ, शैलेश रघनियां, एआरपी राहुल सागर आदि का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंचार्ज प्रधानाध्यापक रूद्रदत्त शर्मा ने की एवं संचालन डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने किया।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई

रोहतक में NIA की रेड: कमल कॉलोनी में किराये पर रह रहे फिजियोथेरेपिस्ट के मकान में जांच, 5 सदस्यीय टीम पहुंचीएनआईए लखनऊ की टीम ने हिसार पुलिस मदद से छह माह पहले लाखनमाजरा में दबिश देकर छतीसगढ़ के गांव मांझीगुड़ा निवासी प्रियांशु कश्यप को गिरफ्तार किया था। प्रियांशु लाखनमाजरा में किराये पर मकान लेकर रहता था।