बेसिक शिक्षा विभाग प्रयागराज मेयोहॉल चैराहा स्थित सारस्वत पैलेस में बेसिक शिक्षा विभाग एवं स्वप्रेरित शिक्षक समूह एडुस्टफ उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय नवाचारी शिक्षक समागम सातत्य का शुभारंभ किया गया।
कार्रक्रम का उद्घाटन प्राचार्य डायट एवं सीटीई अशोक कुमार सिंह ने मां सरस्वती के छबिचित्र के सामने दीप जलाकर एवं पुष्पहार पहनाकर किया। कार्रक्रम में उन्होंने कहा कि टीम एडुस्टफ उत्तर प्रदेश के प्रयास सराहनीय व अनुकरणीय है। ऐसे नवोन्मेषी शिक्षकों के प्रयासों से पूरे प्रदेश में बेसिक शिक्षा को एक नई पहचान हासिल हो रही है। वहीं प्रयागराज के जिला बेसिक शिक्षाधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने कहा कि प्रयागराज की धरती पर प्रदेश भर के नवाचारी शिक्षकों का जुटे हैं। इससेेे हमे एक दूसरे से कुछ नया सीखने और उसे अपने विद्यालय व अपने जनपदों में लागू करने हेतु प्रयास करेंगे। स्वप्रेरित शिक्षक समूह एडुस्टफ की फाउंडर जौनपुर की शिक्षिका श्रीमती प्रीति श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यशाला इसके पूर्व एससीईआरटी लखनऊ और पूर्वांचल विश्विद्यालय में हो चुकी है। अब प्रयागराज में सभी जनपदों से चिन्हित ऐसे शिक्षकों को प्रतिभागिता का अवसर मिला है, जो अपने कामों से अन्य शिक्षकों के लिए निरंतर प्रेरणा उत्पन्न कर रहे हैं। सीमेट के निदेशक ने कहा कि संगम की धरती पर लुप्त सरस्वती आज यहां सारस्वत पैलेस में विद्यमान है मां वाग्देवी के मानस पुत्रों के साक्षात स्वरूप शिक्षकों ने जिस प्रकार से अपने प्रयासों को, बच्चों के बीच किये जा रहे कार्यों को, निपुण विद्यालय की अपनी संकल्पना को यहां पर प्रस्तुत किया है। वहीं प्रतिभागी शिक्षकों ने अपने कार्यों का पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुति दी, अपने नवोन्मेषी प्रयासों एवम किए जा रहे कार्यों यथा छात्र उपस्थित, नामांकन, अधिगम संप्रति, समुदाय के सहयोग, निपुण लक्ष्य प्राप्ति के लिए अलग-अलग तरह के प्रयासों से किस प्रकार से अपने विद्यालय और जनपद में प्रतिकूल परिस्थितियों को भी अनुकूल बनाए जाने जैसी स्थिति का भी प्रस्तुतिकरण किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। वहीं राज्य शैक्षिक प्रबंधन संस्थान के निर्देशक दिनेश कुमार सिंह आंग्ल भाषा संस्थान के प्राचार्य स्कन्द शुक्ल ने संयुक्त रूप से प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।कार्रक्रम में संस्थापिका श्रीमती प्रीति श्रीवास्तव, कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती रेनू जायसवाल, सविता सिंह, धीरज सिंह, हरिओम श्रीवास्तव, आशिया फारुखी, राम शरण शाक्य, प्रवीण कुमार, प्रकाश पाठक, मदनेश मिश्र, अखिलेश बाजपेयी, श्रीमती पूनम दीक्षित, सीमेट डायरेक्टर दिनेश सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश मिश्रा, आदि मौजूद रहे। कार्रक्रम का समापन राष्ट्रगान और शिक्षक समागम सातत्य अब अगले पड़ाव पर फिर मिलने के वायदे के साथ किया गया।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS