रक्तदान महादान रक्त देकर बचा सकते हैं किसी की जान- दिनेश नगर

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

टाउन ऐरिया मडराक संघर्ष समिति को चार वर्ष पूर्ण होने पर उपभोक्ता कल्याण परिषद समिति द्वारा मडराक पीएचसी में रक्तदान शिविर लगाया गया। जिसमें रक्तदाताओं ने रक्त देकर जरूरतमंदों की जान बचाने की पहल की।
मंगलवार को अयोजित शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि अपर जज दिनेश नगर, एवं ताहिर हुसैन रहे, एवं दीपक पाठक एडवोकेट ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम का संचालन दीपक कुमार पाठक एडवोकेट ने किया। रक्तदान शिविर मे मौजूद लोगों ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों को पुष्पहार पहनाकर तथा पगड़ी बांधकर सम्मानित किया। रक्तदान शिविर मे एक दर्जन से अधिक लोगों ने रक्तदान किया। मुख्यातिथि ने कहा कि एक व्यक्ति के रक्तदान करने से चार व्यक्तियों की जान बच सकती है, कई बार लोग डरते है कि उन्हें रक्तदान के बाद कमजोरी न सताने लगे। मगर रक्तदान करने से व्यक्ति के शरीर मे अच्छा बदलाव व रक्त संचार होता है। ताहिर हुसैन ने बताया कि एक वर्ष में तीन से चार बार रक्तदान किया जा सकता है। आपके द्वारा किए गये रक्तदान से कई जरूरतमंद लोगों की जान बजी बच सकती है। शिविर में मुख्य रूप से प्रिंस प्रताप सिंह, महेश कुमार, सत्यदेव शर्मा, रविंद्र कुमार, विशनपाल सिंह, रामप्रकाश तिवारी, राकेश देशराजन, बबली, सुभाष वर्मा, डॉ योगेश कौशल, आभा वाष्र्णेय, सावित्री देवी, ब्रजेश कुमार, कपिल, पुलकित, मोहित प्रताप सिंह, गुड्डू अल्वी, दिव्या, सविता पाठक आदि मौजूद थे।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई

रोहतक में NIA की रेड: कमल कॉलोनी में किराये पर रह रहे फिजियोथेरेपिस्ट के मकान में जांच, 5 सदस्यीय टीम पहुंचीएनआईए लखनऊ की टीम ने हिसार पुलिस मदद से छह माह पहले लाखनमाजरा में दबिश देकर छतीसगढ़ के गांव मांझीगुड़ा निवासी प्रियांशु कश्यप को गिरफ्तार किया था। प्रियांशु लाखनमाजरा में किराये पर मकान लेकर रहता था।