सादाबाद में मुरसान रोड स्थित गांव सेहतपुर पर गरीब असहाय और भिक्षावृति से जुड़े बच्चों के लिए खोले गये निःशुल्क अपना स्कूल पर मंगलवार को महिला एवं बाल कल्याण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद चैधरी के निर्देश पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा राणा ने कॉपी, पेन, पेंसिल, रबड, कटर, फाइल आदि सामान वितरण कर उन्हें प्रोत्साहित किया।
मंगलवार को आयोजित कार्रक्रम में बच्चों ने देश भक्ति गीतों और कविताओं से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मोहन, अकुल, मुस्कान, महक, अंशी, कल्पना, शिवराज, निहाल, दिव्या को उनके द्वारा दी गई प्रस्तुति के लिए पुरस्कृतकर प्रोत्साहित किया। कार्रक्रम में मुख्यातिथि के रूप मंे मौजूद महिला एव बाल कल्याण संगठन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा राणा ने कहा की भिक्षावृति करना और कराना अपराध है। ऐसे बच्चों को शिक्षित करने पर ही उनका भविष्य उज्वल होगा। इसलिए विद्यालय के बच्चों को संगठन पठन पाठन की सामग्री, कॉपी, पेन, पेंसिल, किताब, बोर्ड, चटाई आदि भेंट किया गया है। कहा कि संगठन गरीब बच्चों को विद्या दान देकर उनको उज्वल भविष्य की राह दिखा रहा है। कहा कि संगठन अपने सत्कार्र के कारण लोगों को सफलता की सीढियों की ओर ले जा रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन पदाधिकारियों ने चंद मजलूम बच्चों को अपने घर बुलाकर शिक्षित करना शुरू किया। इस मौके पर मुख्य रूप से श्रीमती ऊषा देवी, श्रीमती बृजलता राजपूत, श्रीमती राखी दक्ष, श्रीमती ज्योति, श्रीमती कोमल देवी, श्रीमती श्याम देवी, श्रीमती कल्पना, श्रीमती विजय देवी, श्रीमति उर्मिला, श्रीमती लक्ष्मी देवी, श्रीमती भारती, श्रीमती निशा, श्रीमती अनू अरुण, आदि मौजूद थीं।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS