गटर का गंदा पानी सडक पर नगर पंचाचत मौन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

विकास के नाम पर नगर पचंायत भले ही अपनी पीठ थपथपा रही हो मगर कस्बा की गलियां नगर पंचायत के कार्रकलापों की कलई खोल रही है। यहां लोगों को गंदे पानी के बीच होकर गुजरना पडता है। जिससे लोगो को तमाम बीमारियों के पैदा होने का भय सताता है।
नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर आठ के मोहल्ला पल्टन में महादेव मंदिर के पास सीवर लाईन बंद होने के कारण करीब एक माह से सीवर का पानी सडक पर आ गया है। जिससे लोगों को बदबूदार माहौल में जीने के लिए मजबूर होना पड रहा है। यहीं होकर जब लोग निकलते है। तो चलते वाहनों के छींटे लोगों के कपडों पर पड जाते है। इस बात को लेकर कई बार झगडा होने की नौबत आ गई है। इसके अलावा गंदे पानी में मच्छरों के बैठने से लोगों को कई बीमारियों को होने का भय सता रहा है। लोगों का कहना है कि कई बा रवह नगर पंचायत में मौखिक और लिखित में शिकायत कर चुके हैं मगर नगर पचंायत अध्यक्ष और अधिकारी कुंभकरण की नींद सोए हुए हैं। लोगों का कहना है कि गंदे पानी के साथ मल भी सडकों पर पसरा होने के कारण गली का माहौल काफी दूषित हो गया है। मंदिर में पूजा-पाठ के लिए आने वाले भक्त गंदगी से निकलने को मजबूर हैं। रास्ते पर चलने वाले वाहनों से राहगीरों और पास बने घरों पर गंदगी की छींटें आती हैं। लोगों का कहना है कि नगर पंचायत ने यदि फौरन ही इस समस्या का समाधान नहीं किया तो लोगों को आंदोलन के लिए सडकों पर आना पडेगा। इसकी जिम्मेदारी नगर पंचायत की होगी।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई

रोहतक में NIA की रेड: कमल कॉलोनी में किराये पर रह रहे फिजियोथेरेपिस्ट के मकान में जांच, 5 सदस्यीय टीम पहुंचीएनआईए लखनऊ की टीम ने हिसार पुलिस मदद से छह माह पहले लाखनमाजरा में दबिश देकर छतीसगढ़ के गांव मांझीगुड़ा निवासी प्रियांशु कश्यप को गिरफ्तार किया था। प्रियांशु लाखनमाजरा में किराये पर मकान लेकर रहता था।