पशु चिकित्साधिकारी से की अभद्रता रिपोर्ट दर्ज

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

गांव समामई के निकट गौशाला में निरीक्षण के दौरान पशु चिकत्साधिकारी से नामजदों ने अभद्रता कर दी। विरोध करने पर मारपीट भी की। इसकी शिकायत पीडित चिकित्सक ने कोतवाली में की है।
मंगलवार को कोतवाली में दी तहरीर में पशुचिकित्साधिकारी कैलाश चंद्र ने कहा है कि उन्हें गांव समामई स्थित गौशाला का चार्ज भी है। जिसके कारण वह गौशाला निरीक्षण हेतु गांव समामई गौशाला गये थे। तभी गौशाला के सामने स्थित एक फैक्ट्री में से नामजद आए और अभद्रता करने लगे। तहरीर में अरोप है कि जब नामजदों को बताया कि वह निरीक्षण की अनुमति लेकर गौशाला में आए है। मगर नामजदों ने अभद्रता करते हुए मारपीट करना शुरू कर दिया। पशु चिकित्सक ने मोबाइल से जब घटना का वीडियो बनाना चाहा तो नामजदों ने मोबाइल भी छीन लिया तब किसी प्रकार पीडित ने एसडीएम का नंबर लगया और एसडीएम मौके पर पहुंचे तो नामजद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। पीडित ने तीन लोगों के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई