विद्यापीठ इंटर कालेज में बच्चों को दी आत्मरक्षा तथा संस्कार की जानकारी

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

सासनी विद्यापीठ इंटर कॉलेज सासनी में प्रधानाचार्य डा. राजीव कुमार अग्रवाल के निर्देशन में समाजिक कार्यत्री डॉ प्रवीन आर्य ने छात्र छात्राओं को चरित्र निर्माण, राष्ट्र के निर्माण में छात्रों की भूमिका, आत्मरक्षा तथा संस्कार के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी।
सोमवार को अयोजित कार्रक्रम में उन्होंने छात्रों को जानकारी देते हुए दैनिक दिनचर्या के बारे बताया कि सभी खास तौर पर विद्यार्थियों को ब्रह्म मुहूर्त में उठाना चाहिए नित्य क्रिया के बाद व्यायाम प्राणायाम और स्वाध्याय करना चाहिए। उन्होंने छात्रों को आत्मरक्षा के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यदि कोई वह गलत शब्द या कोई गलत व्यवहार करता है तो उसका प्रतिकार तुरन्त करना चाहिए । उन्होंने बताया कि हमारे नायक फिल्मों के हीरो हीरोइन नहीं है। बल्कि बल्कि हमारे देश के वीर शहीद हैं, जैसे भगत सिंह चंद्रशेखर आजाद जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया। इस अवसर पर कन्या गुरुकुल की छात्राओं तान्या और प्राची ने भजन – आए पिता तेरी शरण तेरा भजन और तेरा मनन के जरिए मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय के शिक्षक अशोक कुमार ने डा. प्रवीण आर्य के स्वागत में एक कविता- वीर सपूत है भारत के सुनाई। इस अवसर पर अरुण कुमार कौशिक, संजय कुमार, राजीव कुमार,भारत सिंह प्रियंका, विनय कुमार, नीरज गुप्ता,महेन्द्र प्रकाश सैनी, मकेश दिवाकर, शिवम कुशवाह, हनी वशिष्ठ, यश कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा, तथा छात्र-छात्राएं आदि मौजूद थे।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई