
रति का नगला से निकलने वाले 11 के०वी० छौंक फीड़र पर निजी नलकूप फीड़र के सेपरेशन कार्य हेतु ३३ के०वी० विद्युत आपूर्ति उपकेन्द्र सलेमपुर हसायन रति का नगला, महौ, हाथरस जॅ० (भोपतपुर) व टिकारी की सप्लाई दिनांक को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक बाधित रहेगी।
शनिवार को यह जानकारी देते हुए उपखंड अधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि रति का नगला से निकलने वाले 11 के०वी० छौंक फीड़र पर निजी नलकूप फीड़र के सेपरेशन कार्य चलने के कारण दिनांक १७ दिसंबर को विद्युत आपूर्ति सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक बाधित रहेगी। आवश्यक कार्रवाई और सूचनार्थ इसकी प्रतिलिपि ओढपुरा और सासनी अधिशासी अभियंता को भेज दी गई है।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS