आगरा अलीगढ राजमार्ग स्थित गांव समामई के निकट एक अज्ञात बाइक सवार ने साईकिल सवार को टक्कर मार दी। जिससे साईकिल सवार घायल हो गया। घायल का उपचार सीएचसी में कराया है।
शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार गांव नगला भूरा निवासी वाहिद पुत्र फाईयद खान साइकिल द्वारा किसी काम से सासनी आ रहा था। बताते हैं कि जैसे ही वह गांव समामई के निकट पहुंचा वैसे ही पीछे से आ रही अज्ञात बाइक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह सडकपर गिरकर घायल हो गया। धटना की जानकारी होने पर राहगीरों और स्थानीय लों की भीड जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से ऐंबुलेंस के जरिए घायल मको उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां घायल का उपचार किया गया। उधर मौका पाकर बाइक सवार बाइक सहित भाग जाने में कामयाब हो गया। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।ा
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS