छात्र-छात्राओं ने निकाली संचारी रोग नियंत्रण जागरूकता रैली

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार एक जुलाई से इकत्तीस जुलाई तक चलाए जा रहे विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत सासनी विद्यापीठ इंटर कॉलेज सासनी में छात्र छात्राओं द्वारा संचारी रोग नियंत्रण जागरूकता रैली निकाली गई।
शुक्रवार को निकाली गई रैली का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक श्री संत प्रकाश व प्रबंधक डॉक्टर लोकेश शर्मा एवं प्रधानाचार्य डॉ राजीव अग्रवाल ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। रैली के दौरान बच्चों ने अपने हाथों में सभी रोगों की एक दवाई, घर में रखें साफ सफाई, भोजन से पहले धोएँ हाथ, यह है सबसे जरूरी बात, हम सबने यह ठाना है, संचारी रोगों को भगाना है। वातावरण को स्वच्छ बनाएंगे, संचारी रोगों को भगाएंगे, आदि स्लोगन लिखी तख्तियाँ लेकर लोगों को जागरूक किया। रैली विद्यापीठ इंटर कालेज से शुरू होकर शहर के बिभिन्न मोहल्लों से होते हुए पुनः विद्यालय पहुंची जहां रैली का औपचारिक समापन किया गया। इस अवसर पर अरुण कुमार कौशिक, राजीव कुमार, भारत सिंह, प्रियंका, विनय कुमार, श्रीमती नीरज गुप्ता, अशोक कुमार, महेंद्र प्रकाश सैनी, मुकेश दिवाकर, शिवम कुशवाहा, राम खिलाड़ी तथा छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई