एसबीएस यूनियन स्कूल सासनी में देशभक्ति गीत प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ सीबीएसई हाथरस सिटी कोऑर्डिनेटर डॉ जगदीश शर्मा एवं हाथरस सहोदया अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा एवं सहोदया सचिव डॉक्टर विकास सिंह एवं सहोदया कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन करके किया गया कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में कानपुर आईआईटी डॉक्टर निम्मी गुप्ता एवं पूनम सिंह रहीं।
आयोजित कार्रक्रम में प्रथम पुरस्कार लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल हाथरस द्वितीय पुरस्कार सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज हाथरस एवं तृतीय पुरस्कार आरपीएम पब्लिक स्कूल हाथरस रहे वही सांत्वना पुरस्कार एबीजी गुरुकुलम सासनी और एस बी एस यूनियन स्कूल सासनी को संयुक्त रूप से दिया गया। प्रतियोगिता में सीबीएसई से मान्यता प्राप्त 11 स्कूलों ने प्रतिभाग किया। सेंट विवेकानंद पब्लिक स्कूल सादाबाद डीएलपी पब्लिक स्कूल मुरसान आरबीएस पब्लिक स्कूल मुरसान एसएसडी पब्लिक स्कूल हाथरस ओएमबी इंटरनेशनल स्कूल हसायन तथा द कैंब्रिज स्कूल हाथरस ने प्रतिभाग किया छात्रों की प्रस्तुतियां शानदार तथा मनमोहक रही। कार्यक्रम में डॉक्टर विकास सिंह ने कहा कि इस तरह की आयोजनों का उद्देश्य जिले भर के सभी स्कूलों को एक सामूहिक मंच प्रदान कर छात्रों के अलग-अलग हुनरों को तलासना और निखार कर जिले ही नहीं देश और दुनिया में नाम रोशन करना है। प्रधानाचार्य दुर्गेश पचैरी ने सभी आगुन्तकों का आभार व्यक्त किया और छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए इस तरह के आयोजनों को आवश्यक बताया इस अवसर पर दीपक सेंगर प्रधानाचार्य ओएमबी और ज्ञानेंद्र शर्मा प्रधानाचार्य एसआरबी पब्लिक स्कूल हाथरस रहे।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS



