सासनी रेलवे ट्रैक पर रेलवे स्टेशन यार्ड के पास एक करीब तीस वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से खलबली मच गई। पीआरबी के माध्यम से सूचना मिलने पर खंडेलवाल चैकी प्रभारी वीर सिंह पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की सूचना रेलवे पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस अफसरान मौके पर पहुंचे और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
बुधवार की सुबह जब रेलवे टैªक पर व्यक्ति के शव मिलने की कुछ लोगों को जानकरी हुई तो यह बात जंगल की आग की तरह क्षेत्र में फैल गई। मृतक के शव को देखने के लिए आस-पास के ग्रामीणों की भीड जुट गई। सूचना पाकर पीआरबी जवान एवं खंडेलवाल चैकी प्रभारी वीर सिंह पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गये, चूंकि मामला रेलवे पुलिस के अधीन होने के कारण उन्होंने इसकी जानकारी रेलवे पुलिस अफसरों को दी।

सूचना पाते ही रेलवे पुलिस के जवान एवं अफसरान मौके पर पहुंच गये, शव को रेलवे लाइन से उठवाकर एक ओर रखा तब मृतक की पहचान ग्रामीाणें ने मनोज कुमार पुत्र देव प्रकाश निवासी भूतपुरा के रूप में की। उधर घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं गांव के पूर्व प्रधान राजेश ने बताया कि मनोज कुमार की शादी लगभग आठ साल पहले हुई थी और उनके दो से तीन बच्चे हैं। पिछले कुछ समय से मनोज की पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके में रह रही थी। चूंकि यह घटना रेलवे ट्रैक के अधिकार क्षेत्र में आती है, इसलिए राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS



