आरोप है कि भाजपा जिला महामंत्री विजय प्रताप त्रिपाठी ने राजनैतिक हित साधते हुए यात्रा का मार्ग बदलवा दिया। इससे समर्थक नाराज हो गए और जिला महामंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाए।

विधानसभा मुख्यालय पर निकली भाजपा की तिरंगा यात्रा के बाद बवाल हो गया। तय मार्ग से इतर यात्रा ले जाने पर नपं अध्यक्ष समर्थक बेकाबू हो गए। सरेराह उनकी कार रोककर जमकर नारेबाजी की। कार घेरकर मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।
आधे रास्ते से घर लौट गए यात्रा संयोजक
लंभुआ। स्थानीय तिरंगा यात्रा के लिए जमखुरी निवासी ओम प्रकाश त्रिपाठी को संयोजक बनाया गया था। यात्रा के मार्ग तय करने व एसडीएम – सीओ के साथ उनकी बैठक भी हो चुकी थी। मार्ग बदलने से नाराज यात्रा संयोजक ओम प्रकाश आधे मार्ग से वापस लौट गये।
पूर्व विधायक ने साधा निशाना
लंभुआ। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक संतोष पांडेय ने सोशल साइट पर इस प्रकरण पर भाजपा पर निशाना साधा है। भारतीय जनता पार्टी और उसके पदाधिकारी को अनुशासनहीन बताते हुए उन्होंने लिखा है कि कार्यकर्ताओं ने पदाधिकारी की लंका लगा दी है। सोशल साइट पर कार्यकर्ताओं से घिरे जिला महामंत्री विजय प्रताप त्रिपाठी की वीडियो भी पोस्ट की गई है।



