
श्रावण मास के आखिरी सोमवार को शिव भक्तों द्वारा भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने हेतु लाई जाने वाली कांवड़ यात्रा को देखते हुए विद्युत विभाग की ओर से अधिशासी अभियंता अभिनव तिवारी के नेतृत्व में आगरा अलीगढ़ राजमार्ग पर स्थित बिजलीघर के सामने कांवड़ियों की सेवा के लिए शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में दूर-दराज श्री गंगाजी से एवं हरिद्वार से श्री गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों के ठहरने के साथ उनके खाने-पीने की व्यवस्था की गई। विभागीय कर्मचारियों ने शिविर में पहुंचने वाले कांवड़ियों का स्वागत कर उन्हें जलपान और भोजन कराया जा रहा है। राजमार्ग से गुजरने वाले कांवड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए शिविर में पेयजल की भी समुचित व्यवस्था की गई। गर्मी और उमस के बीच पैदल यात्रा कर रहे कांवड़ियों ने शिविर में कुछ समय रुककर विश्राम किया और भोजन पानी ग्रहण किया। विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सेवा भाव से कांवड़ियों की जरूरतों का ध्यान रखे हुए हैं। अधिशासी अभियंता अभिनव तिवारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था और श्रद्धा से जुड़ी यात्रा है। कांवड़ियों की सेवा करना पुण्य का कार्य है। इसी भावना के साथ विभाग की ओर से शिविर लगाया गया है, ताकि यात्रा के दौरान कांवड़ियों को राहत मिल सके। शिवर में अधिशासी अभियंता अभिनव तिवारी उपखंड अधिकारी आशीष रत्न अवर अभियंता अमित कुमार मुनेंद्र कुमार, योगेंद्र कुमार, विपिन शर्मा, शकील खान, भानु प्रताप, धर्मेंद्र गौड़, शिवाजी विभागीय कर्मचारी व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में जुटे रहे।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS


