आगरा अलीगढ़ रोड स्थित न्यू सब्जी मंडी के बाहर से एक युवक की मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की सूचना दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम लुटसान निवासी शिवकुमार आजाद पुत्र बालकिशन गत पांच अगस्त की सुबह करीब छहः बजे सासनी सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने आया था। वह अपनी हीरो कंपनी की आसमानी रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल नंबर- यूपी 86 एसी 6057 को मंडी के बाहर खड़ी कर अंदर चला गया। सुबह करीब आठ बजे जब वह सब्जी खरीदकर वापस लौटा, तो उसकी मोटरसाइकिल वहां से नदारद थी। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कहीं सुराग नहीं लगा। तब पीड़ित कोतवाली पहुंचा और घटना की तहरीर देकर अपनी बाइक की चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्रीमती विपिन चैधरी ने बताया कि पीड़ित शिवकुमार आजाद की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए उपनिरीक्षक दीपक कुमार को मामले का जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। सब्जी मंडी और उसके आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही शातिर चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा और चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद की जाएगी।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS



