पर्यावरण बचाने को पेपर बैग का करें प्रयोग – डॉ पुष्पेंद्र सिंह

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

सासनी विज्ञान क्लब ने संविलियन विद्यालय समामई तथा बिजली घर में पेपर बैग डे पर प्रतियोगिताएं कराई। मंच का संचालन डॉ सतना एवं प्रभा शर्मा ने किया।
गुरूवार को अयोजित कार्रक्रम में डा. पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के लिए व पॉलीथिन का उपयोग कम करके पेपर बैग का प्रयोग करना चाहिए। पेपर बैग का प्रयोग करके उसे रिसाइकिल भी किया जा सकता है। जिससे पर्यावरण प्रदूषण कम होता है। रणजीत सिंह एवं राजकुमारी उपाध्याय ने बच्चों को कई प्रकार के पेपर बैग बनाना सिखाए। अंत में ऑनलाइन संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें देश के 9 राज्य एवं प्रदेश के 37 जनपदों से 427 प्रतिभागी सम्मिलित हुए। संगोष्ठी में तेलंगाना से वैनिला, तमिलनाडु से प्रिया, छत्तीसगढ़ से गयाराम ध्रुव, मध्य प्रदेश से विमर्श शुक्ला, गुजरात से पिंटू संगरखिया, दिल्ली से मौहम्मद कैफ आदि ने अपने विचार प्रस्तुत किए। सर्वश्रेष्ठ पेपर बैग बनाने वाले विद्यार्थी सेजल, मयंक, दृष्टि, रिया, ज्योति, साइन, रिचा, तनुज, कन्हैया, सागर, अंजलि, उपेक्षा, सुशील, करन, दर्पण, मानसी, प्रेम आदि को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई