अंबाला में तलाशी के दौरान आरोपी के पास से रेलवे विजिलेंस का फर्जी पहचान पत्र और एक मोटोरोला वॉकी-टॉकी बरामद हुआ। जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

ट्रेन नंबर 18238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में विजिलेंस अधिकारी बनकर टीटीई को धमकाने और अवैध वसूली करने वाले एक शातिर ठग को आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने पकड़ा है। आरोपी की पहचान दिल्ली के वसंत विहार निवासी सुधीर कुमार (53) के रूप में हुई है।
मंगलवार देर रात कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर सीआईबी/आरपीएफ यूनिट ने एसी कोच (ए-2) में दबिश दी। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से रेलवे विजिलेंस का फर्जी पहचान पत्र और एक मोटोरोला वॉकी-टॉकी बरामद हुआ। जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी को रिमांड पर लेकर अन्य व्यक्तियों की धरपकड़ की जाएगी।
Author: priya singh
The Voice behind the Mic. The Pen behind the Truth. 👑 🎙️ News Anchor | Digital Scribe 🖋️ Crafting perspectives, delivering facts, and documenting history in black & white. 🏛️ Where eloquence meets hard-hitting journalism. 👇 Read the untold stories below.