UP: ‘दिल में बाबर, मुंह में राम…’, मथुरा-वृंदावन में लगा दिए ऐसे पोस्टर, सपा नेताओं का खौल उठा खून

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

मथुरा-वृंदावन में समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के विवादित पोस्टर लगाए जाने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। पोस्टरों पर लिखे नारों को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई है। सपा नेताओं ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

Poster War Against Akhilesh and Mulayam Sparks Political Row  Mathura

मथुरा-वृंदावन में मंगलवार सुबह एक विवादित होर्डिंग सामने आने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया। इस होर्डिंग में समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को धर्म विशेष की टोपी में दर्शाया गया है, जिस पर आपत्तिजनक नारे भी लिखे हैं। सपा के खिलाफ रातों-रात ये पोस्टर वॉर शुरू हो गया।

जानकारी मिलते ही सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश का माहौल है। सुबह करीब 7 बजे सामने गोवर्धन चौराहे के निकट लोगों ने अखिलेश व उनके पिता मुलायम सिंह के सिर पर मुस्लिम टोपी लगे हुए बैनर देख लोगों ने इस बैनर को कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया।

इस तरह के चित्रण और नारों ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश पैदा कर दिया। बताया जा रहा कि मथुरा, आयोध्या और बाराबंकी में यह पोस्टर वॉर शुरू हुई है। सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव का कहना है कि एसएसपी श्लोक कुमार से मुलाकात कर मामले की जानकारी दी जाएगी और कार्रवाई की मांग की जाएगी।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई