फ्रिज में दौड़ा करंट गर्भवती की मौत

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

गांव जरैया में एक महिला की ग्रहकार्र करते हुए विद्युत करंट की चपेट मे ंआने से दर्दनाक मौत हो गई। जिसका देर शाम परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार कासगंज के बड़ा गांव निवासी लक्ष्मी (22) वर्ष की शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व सासनी के गांव जरैया निवासी मनोज से हुई थी। मनोज सब्जी मंडी में मजदूरी का कार्य कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। परिजनों के अनुसर ने लक्ष्मी सुबह ग्रह कार्य कर रही थी। तभी उसको अचानक घर में रखे फ्रिज से कुछ सामान निकालने लगी तभी वह फ्रिज में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गई और बुरी तरह झुलस गई। घटना की जानकारी होने पर परिजन कमरे में पहुंचे और अथक प्रयास के बाद लक्ष्मी को फ्रिज का करंट बंद कर अलग किया। और आनन फानन में उपचार के लिए एंबुलेंस के जरिए सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने लक्ष्मी को मृत घोषित कर दिया। लक्ष्मी की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। और वहा उसे घर लेकर चले गए। जहां देर शाम परिजनों ने मृतका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई