भारत सरकार के बारह वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत हाथरस स्थित वेरी स्पेशल इंडियन नेटवर्क ग्रुप प्रशिक्षण केंद्र पर कौशल प्रदर्शनी, संवाद कार्यक्रम एवं रोजगार मेले का सफल आयोजन किया गया।

आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा प्रतिभागी युवाओं का साक्षात्कार लिया गया, जिसमें पंद्रह प्रशिक्षार्थियों का प्लेसमेंट किया गया तथा चालीस प्रशिक्षार्थियों को ऑफर लेटर वितरित किए गए। इससे युवाओं में उत्साह का वातावरण देखने को मिला। साथ ही डीडीयू जीकेवाई योजना के माध्यम से ग्रामीण युवाओं को उपलब्ध कराए जा रहे प्रशिक्षण एवं रोजगार अवसरों की विस्तृत जानकारी दी गई। वेरी स्पेशल इंडियन नेटवर्क ग्रुप के चेयरमैन एडवोकेट कृष्ण स्वरूप ने बताया कि प्रशिक्षण केंद हाथरस अलीगढ़ एवं एटा में स्थित निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण दिया जाता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रशिक्षुओं, अभिभावकों एवं स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान केंद्र द्वारा संचालित विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों, उपलब्धियों एवं रोजगार संबंधी सफलताओं को भी प्रदर्शित किया गया। अंत में अतिथियों ने प्रशिक्षण केंद्र के प्रयासों की सराहना करते हुए युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को कौशल विकास योजनाओं की जानकारी प्रदान करना, रोजगार के अवसरों से अवगत कराना तथा दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (डीडीयू जीकेवाई) के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस अवसर पर प्रशिक्षुओं द्वारा विभिन्न ट्रेडों में अर्जित कौशल का प्रदर्शन किया गया तथा प्रशिक्षण एवं रोजगार से संबंधित अनुभव साझा किए गए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती पूनम पाण्डे, ब्लॉक प्रमुख, हाथरस रहीं। उन्होंने उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कौशल विकास योजनाओं की सराहना की तथा युवाओं को प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। 
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS


