गांव नगला फतेला में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन विशाल भंडारा प्रसाद वितरण के साथ धूमधाम से किया गया। कथा के अंतिम दिन कथा व्यास शास्त्री श्री नेमी चंद्र कुशवाहा ने राजा परीक्षित मोक्ष की कथा सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
शुक्रवार को कथा समापन के बाद आयोजित विशाल भंडारे में सैंकड़ों ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया। अंतिम दिन कथा व्यास ने राजा परीक्षित को मोक्ष मिलने की कथा सुनाते हुए बताया कि भगवान की भक्ति और कथा श्रवण से मनुष्य के सभी पाप धुल जाते हैं और अंत समय में उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। कथा के दौरान भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। कथा समापन के बाद श्रद्धालुओं में भंडारा प्रसादी का वितरण किया गया, जो देर रात तक चलता रहा। इस धार्मिक आयोजन में मुख्य यजमान मुन्ना लाल कुशवाहा एवं पत्नी गायत्री देवी तथा शिव शंकर कुशवाहा एवं पत्नी चन्द्रवती ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।कार्यक्रम को सफल बनाने में बंटी कुमार कुशवाहा, जितेंद्र कुमार कुशवाहा, राजेश कुमार कुशवाहा, राहुल कुशवाहा, प्रेम चंद्र कुशवाहा, धर्मेंद्र कुमार कुशवाहा, रवि कुमार कुशवाहा, गोविंद कुशवाहा, मुकेश कुशवाहा, शिव सिंह कुशवाहा, धर्मपाल सिंह कुशवाहा, दिनेश कुशवाहा, देवदत्त सिंह कुशवाहा, रामवीर सिंह कुशवाहा, भोलू कुशवाहा और हरस्वरूप कुशवाहा समेत समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS



