चानौत जल विवाद: अनशनकारियों को उठाने गई पुलिस को ग्रामीणों ने लौटाया, ट्रैक्टर मार्च से जिला सचिवालय का घेराव

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

धरना कमेटी के सदस्य अनूप चानौत, पूर्व सरपंच सत्यवान और अन्य प्रतिनिधियों ने मंत्री को बताया कि शहर के लिए आने वाली पाइपलाइन में पर्याप्त प्रेशर रहेगा, बिजली की जरूरत नहीं होगी और जलघर भरने के बाद पानी शहर की ओर भेजा जा सकता है।
चानौत जल विवाद: अनशनकारियों को उठाने गई पुलिस को ग्रामीणों ने लौटाया,  ट्रैक्टर मार्च से जिला सचिवालय का घेराव

गांव चानौत में पानी की मांग को लेकर चल रहने धरने के बीच बुधवार देर रात को अनशनकारियों को उठाने के प्रयास किया। ग्रामीणों ने विरोध किया तो पुलिस टीम एम्बुलेंस के साथ बैरंग लौट गई। कार्रवाई रात करीब ढाई बजे की गई। ग्रामीणों द्वारा आज ट्रैक्टर मार्च निकाल कर जिला सचिवालय का घेराव किया जाएगा। जिसके लिए गांव में तैयारियां शुरू हो गई हैं।

priya singh
Author: priya singh