सासनी तहसील में आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, भाजपा जिलाध्यक्ष और एसडीएम ने किया शुभारंभ

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

सासनी तहसील परिसर स्थित सभागार में आयुष आपके द्वार कार्यक्रम के तहत एक विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा एवं विशिष्ट अतिथि एसडीएम नीरज शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर भगवान धन्वंतरि के चित्र पर माल्यार्पण भी किया।
सोमवार को आयोजित शिविर में आए क्षेत्र के सैकड़ों मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क आयुर्वेदिक व यूनानी दवाइयां वितरित की गईं। साथ ही लोगों को निरोग रहने के लिए योग के गुर भी सिखाए गए। शिविर में पहुंचे मरीजों की जांच और उपचार के लिए आयुष विभाग की टीम मुस्तैद रही। मुख्य रूप से सेवा देने वालों में एसएडी डॉ. प्रिंसी पुरवार, एसएडी डॉ. लालता प्रसाद, योग शिक्षक निवेदिता, जितेंद्र कुमार, व वार्डवाॅय अवनीश कुमार तथा सफाई कर्मचारी लाखन सिंह शामिल रहे। आयुष आपके द्वार योजना को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ आयोजित इस शिविर में अंतर-विभागीय समन्वय भी देखने को मिला। स्वास्थ्य शिविर में आयुष विभाग के अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सासनी की टीम, श्रम विभाग तथा कृषि विभाग के आला अफसरान और कर्मचारी भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। अधिकारियों ने सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS