मोहर्रम शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने कसी कमर, पीस कमेटी की बैठक आयोजित

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

आगामी मोहर्रम के त्योहार को शांति एवं शौहार्दपूर्ण संपन्न कराने हेतु कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक श्रीमती विपिन चैधरी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
सोमवार को आहूत बैठक में प्रभारी निरीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मोहर्रम के दौरान निकलने वाले ताजिया जुलूसों को निर्धारित रूट और परंपरागत तरीके से ही निकाला जाए। जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहेगी। उन्होंने अपील की कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करें। ऐसी किसी भी गतिविधि पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। सभी ताजियादारों से आग्रह किया गया कि वे शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी नई परंपरा को शुरू करने से बचें। बैठक में मौजूद संभ्रांत नागरिकों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि सासनी का इतिहास हमेशा से गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे का रहा है, और इस बार भी मोहर्रम का त्यौहार इसी परंपरा के साथ शांतिपूर्वक मनाया जाएगा। बैठक में एसएसआई सनी पवार, दीपक शुक्ला, रणजीत सिंह तथा क्षेत्र के मास्टर कल्लू हसन, शाहिद अली, सुलेमान, मो. शमशाद, इसराईल खान, मो. इसराईल, फरीद अली, बी. सेन, उस्मान, आरिफ हुसैन, हारून खान, रहमत अली फईम, गुलजार, दूल्हे खां, बंटू अहमद, शमसुद्दीन अब्बी, अब्दुल रहमान, आदि मौजूद थे।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS