कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर खुर्द में आपसी विवाद के चलते एक नवविवाहित ने अपने ही पति पर हमला बोल दिया, और उसे घातक वस्तु से प्रहार कर घायल कर दिया, घायल पति का उपचार अलीगढ के जेएन मेडिकल काॅलेज में चल रहा है।
सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार शाहपुर खुर्द निवासी 24 वर्षीय दुर्गेश पुत्र स्वर्गीय सुरेश कुमार का रविवार की सुबह करीब पांच बजे अपनी पत्नी शीतल के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया, विवाद इतना उग्र हुआ कि दुर्गेश की पत्नी ने गुस्से में रौद्र रूप धारण कर लिया और अपने पति पर किसी नुकीली चीज से जोरदार प्रहार कर दिया, जिससे दुर्गेश घायल होकर जमीन पर गिर गया और लोहु लुहान होकर अपनी माँ की गोद में गिर पड़ा। घटना की जानकारी होने पर पड़ौसियों और अन्य ग्रामीणों भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई। आनन-फानन में घायल को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां ले गये। जहां हालत गंभीर होने के कारण उसे जेन एन मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। घटना के बाद घायल की माँ अलका देवी का बिलखते हुए बताया कि करीब एक साल पहले ही उनके बेटे की शादी शीतल से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच अक्सर मनमुटाव और विवाद चल रहा है। घाल की मां ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि करीब एक साल पहले उनके पति सुरेश कुमार की भी मौत हो चुकी है, जिसके बाद घर में उनका एकमात्र सहारा दुर्गेश ही है। दुर्गेश गाँव में ही परचूनी की दुकान चलाकर अपना और अपनी बूढ़ी माँ का भरण-पोषण करता है। उधर सासनी कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS


