अज्ञात वाहन की टक्कर से साईकिल सवार घायल

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

आगरा अलीगढ राजमार्ग स्थित गांव समामई के निकट एक साइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे साईकिल सवार घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है।
मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार गांव रूहल निवासी एक व्यक्ति किसी कार्र से सासनी आया था, जो काम समाप्त करने के बाद अपने घर वापस साईकिल से जा रहा था। बताते हैं कि जैसे ही साईकिल सवार गांव समामई के निकट पहुंचा वैसे ही पीछे से अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे साईकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। और साईकिल क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसी बीच मौका पाकर अज्ञात वाहन चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस ने लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। जहां उसका उपचार जारी है। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई