Aligarh News: खैर रोड पर कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, पास की डेयरी भी आई चपेट में, लोगों में दहशत का माहौल

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

लाल मस्जिद के पास स्थित कबाड़ का गोदाम धू-धू कर जल रहा था। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उन्होंने बराबर में स्थित एक डेयरी को भी अपनी चपेट में ले लिया था। दमकल कर्मियों ने बिना वक्त गंवाए पंपिंग शुरू की और कबाड़ व डेयरी दोनों जगहों पर लगी आग को पूरी तरह से बुझाया।

Fire breaks out in scrap warehouse on Khair Road

अलीगढ़ के थाना देहलीगेट इलाके में बृहस्पतिवार की तड़के उस समय हड़कंप मच गया, जब खैर रोड स्थित लाल मस्जिद के पास एक कबाड़ के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास में ही स्थित एक डेयरी को भी अपनी चपेट में ले लिया। राहत की बात यह रही कि फायर सर्विस की टीम ने मौके पर पहुँचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया।

फायर ब्रिगेड कंट्रोल रूम को घटना की सूचना तड़के 2:51 बजे मिली। सूचना मिलते ही फायर सर्विस यूनिट के अधिकारी संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में दमकल की गाड़ियां घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। फायर स्टेशन से लगभग 6 किलोमीटर दूर स्थित घटनास्थल पर दमकल कर्मी सुबह 03:13 बजे पहुंचे।

जब फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुँची, तो लाल मस्जिद के पास स्थित कबाड़ का गोदाम धू-धू कर जल रहा था। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उन्होंने बराबर में स्थित एक डेयरी को भी अपनी चपेट में ले लिया था। दमकल कर्मियों ने बिना वक्त गंवाए पंपिंग शुरू की और कबाड़ व डेयरी दोनों जगहों पर लगी आग को पूरी तरह से बुझाया। पूछताछ करने पर पता चला कि जिस कबाड़ के गोदाम में आग लगी थी, उसके मालिक राकेश पुत्र पूरन लाल हैं। वहीं, आग की चपेट में आई डेयरी के मालिक लव कुमार पुत्र कमल कुमार हैं।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि ने इलाके में आग लगने के कारण आस-पास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया था, लेकिन फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई के कारण आग को आगे फैलने से रोक दिया गया। आग लगने के सटीक कारणों और इससे हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रथम दृष्टया इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA