विनयपाल कौर बनीं मोगा की नई मेयर, पहली बार जीती हैं पार्षद का चुनाव

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

विनयपाल कौर ने पहली बार राजनीति में कदम रखते हुए आम आदमी पार्टी के टिकट पर वार्ड नंबर 8 से चुनाव लड़ा था। जनता ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें पार्षद चुना।

Moga Mayoral Election today Vinaypal kaur update

पार्षद विनयपाल काैर मोगा की नई मेयर बनी गई हैं। पंजाब सरकार ने इस बार मोगा के मेयर पद को पिछड़ा वर्ग (बीसी) श्रेणी के लिए आरक्षित किया था। मेयर चुनाव की प्रक्रिया में शामिल होने के लिए कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंद विशेष रूप से मोगा पहुंचे। यह चुनाव मोगा की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुआ।

मोगा के 50 वार्ड में से 30 वार्ड में आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की है।  विनयपाल कौर ने पहली बार राजनीति में कदम रखते हुए आम आदमी पार्टी के टिकट पर वार्ड नंबर 8 से चुनाव लड़ा था। जनता ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें पार्षद चुना। 44 वर्षीय विनयपाल कौर शिमला यूनिवर्सिटी से बीएससी मेडिकल और पीजीडीसीए हैं। उनके दो बच्चे हैं। उनके परिवार का पहले राजनीति से कोई संबंध नहीं रहा है। निगम चुनाव में विनयपाल कौर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 228 वोटों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की

 

Farheen
Author: Farheen