कस्बा के मुहल्ला छिपेटी वार्ड संख्या 3 में काफी दिनों से जर्जर पडी गली में विकास कार्यों को गति देते हुए स्थानीय सभासद सुरेंद्र वाष्र्णेय ने गली का कायाकल्प कराते हुए उसका सौंदर्यकरण कराया।
शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार, मुहल्ला छिपैटी के वार्ड नंबर 3 की यह गली काफी समय से जर्जर अवस्था में थी। सड़क पर पड़े गड्ढों और जलभराव के कारण राहगीरों और स्थानीय निवासियों को प्रतिदिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। विशेषकर बरसात के दिनों में स्थिति और अधिक दयनीय हो जाती थी, जिससे बच्चों और बुजुर्गों का निकलना भी दूभर था। क्षेत्रवासियों ने इस समस्या को कई बार सभासद सुरेंद्र वार्ष्णेय के समक्ष उठाया था। जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए सभासद सुरेंद्र वाष्र्णेय ने तुरंत संज्ञान लिया और इस मार्ग के पुनर्निर्माण व सौंदर्यकरण का बीड़ा उठाया। उनके प्रयासों से गली में नए सिरे से निर्माण कार्य शुरू हुआ, जिसे उच्च गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा कराया गया। गली के सौंदर्यीकरण का कार्य पूर्ण होने पर स्थानीय नागरिकों ने सभासद सुरेंद्र वाष्र्णेय का फूल मालाओं से स्वागत कर उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान मोहल्ले के कई गणमान्य लोग और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS



