Meerut News: कांवड़ यात्रा का रूट डायवर्जन प्लान तैयार कर लिया गया है। बुधवार रात 12 बजे से इसके लागू होने की उम्मीद है। दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर पांच अगस्त आधी रात से यातायात पर पूर्ण प्रतिबंध लगेगा।

कांवड़ यात्रा के लिए मेरठ पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान तैयार कर लिया है। दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग , दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (गाजियाबाद से मेरठ दिशा में) और कांवड़ यात्रा नहर पटरी (चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग) पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यह व्यवस्था 29 जुलाई रात 12 बजे से 12 अगस्त तक लागू की जा सकती है। पांच अगस्त रात से 12 अगस्त रात तक दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर हरिद्वार-मुजफ्फरनगर-मेरठ की दिशा में यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित किया जा सकता है। कांवड़ यात्रा के दौरान गंगा एक्सप्रेसवे पर आने वाले वाहनों का भी रूट परिवर्तित किया जाएगा।
मेरठ पुलिस ने यह रूट प्लान मेरठ जोन और अन्य आसपास के जनपदों के पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय के बाद तैयार किया है। एनएच-68 पर दो अगस्त आधी रात से हल्के एवं मध्यम वाहन मेरठ-मुजफ्फरनगर-हरिद्वार की दिशा में बाईं लेन पर टू-वे चलेंगे। इस मार्ग पर की दाहिनी लेन हरिद्वार से आने वाले कांवड़ यात्रियों के लिए आरक्षित रहेगी। कांवड़ियों की संख्या व अन्य स्थितियों के आधार पर यातायात प्लान में बदलाव किया जा सकता है। पुलिस अधिकारी यह भी जानकारी दे चुके हैं कि कांवड़ यात्रा गंगा एक्सप्रेसवे और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर नहीं चलेगी। कांवड़ यात्रा पुराने निर्धारित मार्गों पर ही चलेगी।
भारी वाहनों को ऐसे किया जाएगा डायवर्ट
अंबाला/यमुनानगर से उत्तराखंड: अंबाला यमुनानगर चौकी कलानौर (थाना मधुबन, यमुना ब्रिज जनपद यमुनानगर, हरियाणा) से चलेंगे। वे चौकी शाहजहांपुर (थाना सरसावा जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश) से राष्ट्रीय राजमार्ग-344 बाईपास होते हुए छुटमलपुर-चौकी मोहंड थाना बिहारीगढ़ (जनपद सहारनपुर) से गुजरेंगे। हरिद्वार जाने वाले वाहन छुटमलपुर (जनपद सहारनपुर) से भगवानपुर (जनपद हरिद्वार), रुड़की होते हुए हरिद्वार को जाएंगे।

राजस्थान, दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा से सहारनपुर/उत्तराखंड (नया दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस-वे): दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग-09 से आने वाले वाहनों को डासना से पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से खेकड़ा इंटरचेंज से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे द्वारा देहरादून-सहारनपुर की ओर भेजा जाएगा।
देहरादून, हरिद्वार, रुड़की, मुजफ्फरनगर की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर आने वाले यातायात को दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस-वे पर अपने-अपने जनपद से डायवर्ट किया जाएगा।
दिल्ली से वजीराबाद पुल आउटर रिंग रोड होते हुए कुंडली, राई (जनपद सोनीपत, हरियाणा) पर राष्ट्रीय राजमार्ग-1 से सोनीपत, पानीपत, करनाल, यमुनानगर होते हुए सहारनपुर एवं उत्तराखंड की ओर जाएंगे।

राजस्थान, दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा से उत्तराखंड: गाजियाबाद से यूपी गेट राष्ट्रीय राजमार्ग-09 होते हुए डासना इंटरचेंज से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से गुजरेंगे। वे राई (जनपद सोनीपत हरियाणा) से राष्ट्रीय राजमार्ग-01 पर सोनीपत-पानीपत-करनाल-सहारनपुर बाईपास राष्ट्रीय राजमार्ग-344 होते हुए छुटमलपुर (जनपद सहारनपुर) से उत्तराखंड की ओर प्रस्थान करेंगे।
दिल्ली से अमरोहा/मुरादाबाद: यूपी गेट गाजीपुर बॉर्डर से होते हुए डासना इंटरचेंज से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का प्रयोग कर कोट गांव दादरी (गौतम बुद्ध नगर) से गुजरेंगे। वे चौकी जोखाबाद (थाना सिकंदराबाद, बुलंदशहर) पर एक्सप्रेस-वे से उतरकर भूड़ चौराहा-शिकारपुर तिराहा-शिकारपुर-डिबाई-गंगा बैराज (थाना नरौरा बुलंदशहर) होते हुए अमरोहा जाएंगे। मुरादाबाद जाने वाले वाहन बबराला थाना गुन्नौर संभल से ही बहजोई होते हुए मुरादाबाद जाएंगे।
मुरादाबाद से बागपत, शामली, करनाल (हरियाणा): मुरादाबाद-बहजोई-बबराला-चौकी गंगा बैराज (थाना गुन्नौर जनपद संभल) से गंगा बैराज (थाना नरौरा जनपद बुलंदशहर) से डिबाई होते हुए चौकी जोखाबाद (थाना सिकंदराबाद बुलंदशहर) से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का प्रयोग करेंगे। वे बागपत, सोनीपत-पानीपत-करनाल (हरियाणा), शामली की ओर जाएंगे।

गंगा एक्सप्रेस-वे से आने वाले वाहनों का रूट डायवर्जन
गंगा एक्सप्रेसवे के सिंभावली कट से वाहनों को नीचे उतारा जाएगा। वे हापुड़-गढ़मुक्तेश्वर मार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग-9) से होते हुए डासना से पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से खेकड़ा में दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस-वे से अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे। जिन्हें गाजियाबाद, दिल्ली, नोएडा, हरियाणा जाना है, वे राष्ट्रीय राजमार्ग-09 से अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
सिंभावली कट से राष्ट्रीय राजमार्ग-09 पर उतारा जाएगा। वे ततारपुर हापुड़ से दाहिने मुड़कर डायवर्ट होकर हापुड़-मेरठ बाईपास होते हुए टियाला अंडरपास से दाहिने मुड़ेंगे। फिर किठौर, परीक्षितगढ़, मवाना, बहसूमा, रामराज, मीरापुर, जानसठ से मुजफ्फरनगर, बिजनौर की ओर जा सकेंगे।
बिजौली कट से वाहनों को उतारकर सीधे टियाला (हापुड़) को प्रस्थान कराया जाएगा। जिन वाहनों को मेरठ आना है, उन्हें बिजौली कट से उतारकर उसी रोड पर यू-टर्न कराकर मेरठ की ओर प्रस्थान कराया जाएगा।

ये बोले डीआईजी
कांवड़ यात्रा के सुव्यवस्थित एवं सुगम संचालन के लिए जोन में वृहद तैयारियां की गईं हैं। रेंज में कई प्रमुख मंदिर व घाट हैं। कांवड़ियों और यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के साथ ही यातायात प्लान भी तैयार किया गया है। अन्य राज्यों के अधिकारियों से भी समन्वय किया जा रहा है।
कलानिधि नैथानी, डीआईजी, मेरठ रेंज।