हरियाणा में हीट वेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट: अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड, रोहतक रहा सबसे गर्म

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पूरे उत्तर भारत में गर्म हवाओं और हीट वेव के थपेड़ों से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बताया कि रोहतक में 46.6 डिग्री, नारनौल में 45.5 और हिसार में 45 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
Orange Alert Issued for Heatwave in Haryana: Maximum Temperature Recorded at 46.6°C; Rohtak Hottest

प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर लगातार जारी है। बुधवार को हरियाणा के सभी 23 जिलों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। रोहतक सबसे गर्म रहा जहां अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रोहतक के अलावा अंबाला, हिसार, महेंद्रगढ़ और सिरसा में लू का प्रकोप रहा।

उन्होंने बताया कि 28 मई की शाम से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे मौसम में बदलाव आएगा। इसके प्रभाव से बादलों की आवाजाही, तेज हवाएं, आंधी-अंधड़, हल्की बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है।

डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार 30 मई को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 28 से 31 मई के दौरान हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली क्षेत्र में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बीच-बीच में हल्की बारिश और बूंदाबांदी के भी आसार हैं। मौसम का प्रभाव उत्तरी, पूर्वी और दक्षिणी जिलों में अधिक जबकि पश्चिमी हिस्सों में अपेक्षाकृत कम रहने की संभावना है। 

priya singh
Author: priya singh