Haryana: गांव चानौत में पानी के मसले पर किसानों की महापंचायत आज, हांसी जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

बरवाला रोड भाखड़ा नहर से हांसी शहर के लिए बिछाई जा रही पेयजल पाइपलाइन से चानौत गांव को कनेक्शन देने की मांग को लेकर चल रहे धरने के विरोध में अब शहर के नागरिक भी आ गए हैं।
Farmers Mahapanchayat over water issue today in Chanaot village; Hansi district administration on alert mode

गांव चानौत में बिजली और पानी को लेकर किसानों का जारी बेमियादी धरने के बीच आंदोलन और तेज हो गया है। तापमान चढ़ने के साथ ही किसानों का पारा चढ़ गया है। पानी के मसले पर किसानों की महापंचायत वीरवार को होगी। इस महांपचायत में राजनीति के कई दिग्गज जुटेंगे। इधर, महापंचायत से पहले शहरवासियों ने डीसी से मिलकर चानौत की इस मांग पर एतराज जताया है। महापंचायत में किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी व अन्य कई किसान नेताओं के पहुंचने की संभावना है। महांपचायत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है।

नया वाटर टैंक व चहारदीवारी का निर्माण होना था। इसके लिए करीब 4 से 5 महीने पहले ग्रांट जारी हो गई थी। अधिकारियों ने टेंडर नहीं लगाया गया। इसी के चलते अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया। धरने का संचालन कर रहे अनूप सिंह ने कहा कि कैबिनेट मंत्री की इस कार्रवाई से वह संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने शहर के जलघर को भाखड़ा से जोड़ने के लिए डाली जा रही पाइपलाइन से कनेक्शन देने की मांग की थी. लेकिन वह मांग पूरी नहीं हुई है।

चानौत की मांग के विरोध में आए शहरवासी
बरवाला रोड भाखड़ा नहर से हांसी शहर के लिए बिछाई जा रही पेयजल पाइपलाइन से चानौत गांव को कनेक्शन देने की मांग को लेकर चल रहे धरने के विरोध में अब शहर के नागरिक भी आ गए हैं। बुधवार को शहर के विभिन्न नागरिकों के प्रतिनिधिमंडल ने डीसी राहुल नरवाल से मुलाकात कर इस मुद्दे पर अपना कड़ा विरोध दर्ज करवाया। नागरिकों ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर शहर स्तर पर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जाएगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

नागरिकों ने उपायुक्त से कहा कि भाखड़ा नहर से लाई जा रही यह पाइपलाइन विशेष रूप से हांसी शहर की पेयजल जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से बिछाई जा रही है। शहर पहले ही लगातार बढ़ती आबादी और गर्मी के मौसम में जल संकट की समस्या से जूझ रहा है। ऐसे में यदि इस लाइन से अन्य क्षेत्रों को कनेक्शन दिया गया तो शहरवासियों के हिस्से का पानी प्रभावित होगा और भविष्य में गंभीर पेयजल संकट उत्पन्न हो सकता है।

शहरवासियों को लंबे समय से पर्याप्त पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है और कई क्षेत्रों में पानी की सप्लाई पहले ही प्रभावित रहती है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि शहर के हितों को सर्वोपरि रखते हुए इस पाइपलाइन से किसी भी अन्य गांव या क्षेत्र को कनेक्शन देने की अनुमति न दी जाए। डीसी राहुल नरवाल ने आश्वासन दिया कि मामले से संबंधित सभी पक्षों को ध्यान में रखकर नियमानुसार उचित निर्णय लिया जाएगा।

priya singh
Author: priya singh