Haryana: विधायक गोकुल सेतिया को व्हाट्सएप कॉल कर दी धमकी, आरोपी बोला- हमने तुम्हें वोट दिया ,क्या फायदा हुआ

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

विधायक गोकुल सेतिया के मुताबिक रात 1:43 से लेकर 1:47 बजे तक कई बार कॉल आई। इसके बाद रात दो बजे उन्होंने एसएचओ सिटी को कॉल की, लेकिन पुलिस से पॉजिटिव रिस्पॉन्स नहीं मिला। वहीं, जब विधायक गोकुल सेतिया के पास उक्त कॉल आई तो वे चंडीगढ़ में थे।

MLA Gokul Setia Threatened via WhatsApp Call; Accused Asks, We Voted for You What Was the Benefit

सिरसा से कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया को एक शख्स ने व्हाट्सएप कॉल कर धमकी दी। सेतिया ने फेसबुक अकाउंट पर इस संबंध में एक पोस्ट अपलोड कर शहर थाना प्रभारी पर फोन न उठाने का आरोप लगाया।

गुरस्नित सिंह गिल के नाम पर है आईडी
इस संबंध में शहर थाना प्रभारी बलराज का कहना है कि विधायक गोकुल सेतिया की ओर से लिखित में शिकायत नहीं दी गई है। वे चंडीगढ़ है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिस नंबर से कॉल आई उसकी आईडी गुरस्नित सिंह गिल के नाम पर है। ये नंबर हरियाणा का है।

हमने तुम्हें वोट दिया ,क्या फायदा हुआ
वहीं, सूत्रों के अनुसार जिस शख्स ने विधायक सेतिया को कॉल की वह उनका जानकार है। गुरस्नित सिंह गिल पहले सिरसा के हुडा सेक्टर में रहता था। अब वह पंजाब में रहता है। उसने विधायक गोकुल सेतिया को कॉल करके कहा कि हमने तुम्हें वोट दिया, क्या फायदा हुआ…। 

priya singh
Author: priya singh

सबसे ज्यादा पड़ गई